मुंडे के निधन के मामले में सीबीआई जांच का फैसला मोदी करेंगे :गडकरी

Updated at : 05 Jun 2014 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
मुंडे के निधन के मामले में सीबीआई जांच का फैसला मोदी करेंगे :गडकरी

नयी दिल्ली: ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के सडक दुर्घटना में निधन की सीबीआई जांच की मांगों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में फैसला करेंगे. सडक परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री गडकरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल मैंने प्रधानमंत्री और मुंडे के परिवार से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के सडक दुर्घटना में निधन की सीबीआई जांच की मांगों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में फैसला करेंगे.

सडक परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री गडकरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल मैंने प्रधानमंत्री और मुंडे के परिवार से बात की. मामले में प्रधानमंत्री निर्णय लेंगे और सच सामने आएगा.’’ गडकरी ने कहा कि अगर लोगों के दिमाग में कोई संदेह है तो दूर होना चाहिए. अनेक नेताओं ने मुंडे के साथ हुई दुर्घटना के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola