शरीफ ने मोदी की मां को तोहफे में भेजी साड़ी

Updated at : 05 Jun 2014 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
शरीफ ने मोदी की मां को तोहफे में भेजी साड़ी

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तरफ से तोहफे में दी गई एक सफेद साड़ी प्राप्त की. नवाज शरीफ पिछले महीने दिल्ली आए थे. मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ यहां रहने वाली हीराबेन ने मीडिया को एक हरा डिब्बा दिखाया जिसमें तोहफे में दी […]

विज्ञापन

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तरफ से तोहफे में दी गई एक सफेद साड़ी प्राप्त की. नवाज शरीफ पिछले महीने दिल्ली आए थे.

मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ यहां रहने वाली हीराबेन ने मीडिया को एक हरा डिब्बा दिखाया जिसमें तोहफे में दी गई साड़ी रखी हुई थी. डिब्बे पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय प्रतीक अंकित था और भारत के प्रधानमंत्री की मां लिखा था.

हीराबेन ने डिब्बे को खोला और भीतर लिखे हुए संदेश को दिखाया. भीतर संदेश लिखा था, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के साथ. डिब्बे को खोलते हुए हीराबेन मुस्कुराती रहीं और कुछ देर तक शरीफ द्वारा दी गई सफेद साड़ी को निहारती रहीं.

बहरहाल, हीराबेन ने मीडिया से बात नहीं की पर अपने दोनों हाथ जोड़कर पत्रकारों के प्रति अभिवादन व्यक्त किया. शरीफ की तरफ से भेजे गए तोहफे पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर उनका शुक्रिया अदा किया. मोदी ने ट्वीट किया, नवाज शरीफ जी ने मेरी मां के लिए एक बेहद सुंदर सफेद साड़ी भेजी है. मैं वाकई उनका बड़ा शुक्रगुजार हूं और जल्द ही अपनी मां को यह भेज दूंगा.

मोदी ने शरीफ की मां को एक शॉल भेंट की थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 26 मई को मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में शिरकत के लिए आए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola