मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुसलमानों के दिल से डर हटानाः शबाना

Updated at : 05 Jun 2014 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुसलमानों के दिल से डर हटानाः शबाना

आजमगढ: जानी-मानी अभिनेत्री, समाजसेवी और पूर्व राज्यसभा सदस्य शबाना आजमी का मानना है कि मुसलमानों समेत देश की जनता ने बदलाव के लिये लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को वोट दिया लेकिन अल्पसंख्यकों का एक हिस्सा अब भी मोदी से डरा हुआ है. और नवनियुक्त प्रधानमंत्री के लिये इस भय को दूर करना तथा अपने […]

विज्ञापन

आजमगढ: जानी-मानी अभिनेत्री, समाजसेवी और पूर्व राज्यसभा सदस्य शबाना आजमी का मानना है कि मुसलमानों समेत देश की जनता ने बदलाव के लिये लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को वोट दिया लेकिन अल्पसंख्यकों का एक हिस्सा अब भी मोदी से डरा हुआ है. और नवनियुक्त प्रधानमंत्री के लिये इस भय को दूर करना तथा अपने ही दल तथा हिन्दूवादी संगठनों के खुराफाती तत्वों से निपटना खासी बडी चुनौती होगी.

अपने पैतृक गांव मिजवां आयीं शबाना ने विशेष बातचीत में कहा कि देश के लोग बदलाव चाहते थे और उन्हें मोदी के रुप में मजबूत नेता नजर आया तो उन्हें वोट दे दिया. हालांकि अल्पसंख्यकों का एक हिस्सा मोदी को लेकर अब भी डरा और आशंकाओं से घिरा है. वह अब भी सोच रहा है कि पता नहीं मोदी के राज में उसके साथ क्या होगा.उन्होंने कहा कि मोदी ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही है लेकिन कहीं अल्पसंख्यकों का जिक्र नहीं किया. अगर भाजपा नेता ने ऐसा किया होता तो मुसलमानों के जेहन में उनके प्रति बसा डर कम होता. अब मोदी के सामने इस भय को खत्म करने की चुनौती है.

मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी ने कहा कि मोदी के सामने एक और बडी चुनौती अपने ही दल तथा हिन्दूवादी संगठनों के खुराफाती तत्वों यानी ‘यूनिटिक फ्रिन्ज’ पर लगाम लगाने की होगी. ये लोग अनाप-शनाप बकते हैं, जहर उगलते हैं. चुनाव के वक्त तो जो हुआ सो हुआ लेकिन अब जब भाजपा की सरकार बन गयी है तो ऐसे लोगों को काबू में करना ही होगा तभी मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना पूरा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola