मोदी का वडोदरा और मुलायम का मैनपुरी से इस्तीफा मंजूर

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वडोदरा से और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का मैनपुरी लोकसभा सीट से इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है.प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ ने आज लोकसभा को सूचित किया कि स्पीकर ने मेढक संसदीय क्षेत्र से के चंद्रशेखर राव का इस्तीफा भी मंजूर किया है.यादव और राव ने 26 मई को […]
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वडोदरा से और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का मैनपुरी लोकसभा सीट से इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है.प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ ने आज लोकसभा को सूचित किया कि स्पीकर ने मेढक संसदीय क्षेत्र से के चंद्रशेखर राव का इस्तीफा भी मंजूर किया है.यादव और राव ने 26 मई को इस्तीफा दिया था जबकि मोदी ने 29 मई को इस्तीफा सौंपा था. तीनों के इस्तीफे 29 मई को स्वीकार कर लिये गये.
मोदी और यादव दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लडे थे. मोदी ने वाराणसी सीट बरकरार रखी है जबकि यादव ने आजमगढ.तेलंगाना का पहला मुख्यमंत्री बनने के बाद राव ने मेढक सीट से इस्तीफा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




