क्या अब भी है नाराजगी! मोदी के बगल में नहीं बैठे आडवाणी

नयी दिल्ली : भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल वाली सीट पर नहीं बैठे हालांकि कल वह मोदी के बगल में बैठे थे. आडवाणी आज केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और राम विलास पासवान के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठे. सदन में आने पर आडवाणी दूसरी […]
नयी दिल्ली : भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल वाली सीट पर नहीं बैठे हालांकि कल वह मोदी के बगल में बैठे थे. आडवाणी आज केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और राम विलास पासवान के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठे.
सदन में आने पर आडवाणी दूसरी पंक्ति में बैठने को कहते देखे गये लेकिन संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने उन्हें कल की तरह मोदी के साथ बैठने को कहा. इस पर वह ना की मुद्रा में सिर हिलाते देखे गये और दूसरी पंक्ति की ओर बैठने का इशारा किया. नायडू इस पर आडवाणी को पहली पंक्ति में बैठाने ले गये. सदन में आज राहुल गांधी विपक्षी बेंचों में पीछे की ओर अकेले बैठे नजर आये. कुछ देर बाद राकांपा की सुप्रिया सुले उनके पास आयीं और दोनों बातचीत करते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




