राजस्‍थान: सड़क दुर्घटना में छह की मौत,पांच घायल

Updated at : 05 Jun 2014 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्‍थान: सड़क दुर्घटना में छह की मौत,पांच घायल

जयपुर : राजस्थान में आज दो सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये. पुलिस के अनुसार जालौर जिले के आहौर थाना इलाके में दयालपुरा गांव के निकट दो कारों के बीच आमने सामने की हुई टक्कर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान में आज दो सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये. पुलिस के अनुसार जालौर जिले के आहौर थाना इलाके में दयालपुरा गांव के निकट दो कारों के बीच आमने सामने की हुई टक्कर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि हादसे में बृजमोहन (52), शान्ति देवी (62), अनिल (40), और चालक मदन की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये. घायलों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक बृज मोहन और शान्ति देवी तथा अनिल और चालक मदन अलग-अलग कारों में थे.

पुलिस के अनुसार एक अन्य हादसे में जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में एक अनियंत्रित मिनी बस के आभूषणों की बंद दुकान में घुस जाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक की पहचान सुभाष शर्मा (55) के रुप में हुई है. घायल एक व्यक्ति को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola