भारत 60 अरब डॉलर के 100 हवाईअड्डों का निर्माण करेगा : सुरेश प्रभु

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 2:59 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगले 10 से 15 सालों में देश के भीतर 100 हवाईअड्डों का निर्माण किये जाने की योजना है. नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को कहा कि इस पर करीब 60 अरब डॉलर (करीब 4.2 लाख करोड़ रुपये) की लागत आएगी. देश का विमानन क्षेत्र दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
अगले 10 से 15 सालों में देश के भीतर 100 हवाईअड्डों का निर्माण किये जाने की योजना है. नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को कहा कि इस पर करीब 60 अरब डॉलर (करीब 4.2 लाख करोड़ रुपये) की लागत आएगी. देश का विमानन क्षेत्र दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 50 महीनों में इसमें लगातार दोहरे अंक की यातायात वृद्धि दर्ज की गयी है.

प्रभु ने कहा कि 100 नये हवाईअड्डे अगले 10 से 15 सालों में विकसित किए जाएंगे. इस पर करीब 60 अरब डॉलर की लागत आयेगी. इनका विकास सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार हवाई मार्ग से मालवहन करने के लिए नीति बनाने पर भी काम कर रही है.

विमानन कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईएटीए के अनुसार अगले दस साल में भारत का विमानन उद्योग जर्मनी, जापान, स्पेन और ब्रिटेन के विमानन उद्योग को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हवाई यात्रा बाजार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola