ePaper

राफेल सौदे पर बोले अनिल अंबानी- सचाई की होगी जीत

Updated at : 30 Aug 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
राफेल सौदे पर बोले अनिल अंबानी- सचाई की होगी जीत

मुंबई : राफेल सौदे को लेकर जारी विवाद के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ने बुधवार को कहा सचाई की जीत होगी. राफेल सौदे के तहत फ्रांस की कंपनी से अंबानी को ही विवादास्पद ठेका मिला है. उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है जब राफेल सौदे को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली और कांग्रेस अध्यक्ष […]

विज्ञापन

मुंबई : राफेल सौदे को लेकर जारी विवाद के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ने बुधवार को कहा सचाई की जीत होगी. राफेल सौदे के तहत फ्रांस की कंपनी से अंबानी को ही विवादास्पद ठेका मिला है. उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है जब राफेल सौदे को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक-दूसरे पर ताजा आरोप लगाये.

आरोप को आधारहीन और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अंबानी ने कहा, ‘‘सचाई की जीत होगी.” उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं, वह दुर्भावनापूर्ण, निहित स्वार्थ और कंपनी प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित है. अंबानी से मीडिया ने पूछा था कि राफेल सौदा मामले में उनकी कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष को अलग क्यों रखा. ‘‘मैंने व्यक्तिगत रूप से गांधी को पत्र लिखा और उनसे कहा है कि कांग्रेस के पास गलत और गुमराह करने वाली सूचना है जो दुर्भावनापूर्ण निहित स्वार्थ और कंपनी प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है.”

उन्होंने आर इंफ्रा के मुंबई में बिजली कारोबार का अडाणी समूह को 18,800 करोड़ रुपये में बेचे जाने का सौदा पूरा होने की घोषणा के बाद यह बात कही. उन्होंने इस सवाल का जवाब टाल दिया कि क्या गांधी के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा करने की जरूरत है, अंबानी ने कहा, ‘‘सभी आरोप बेबुनियाद, गलत सूचना पर आधारित और दुर्भाग्यपूर्ण हैं.” राफेल सौदे को लेकर जेटली और गांधी ने एक-दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

गांधी ने इसे अब तक की सबसे बड़ी लूट बताया वहीं जेटली ने फेसबुक ब्लाग पर कांग्रेस अध्यक्ष से 15 सवाल पूछे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola