चूहे ने काटा, अब रेलवे देगा 25 हजार रुपये मुआवजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सलेम (तमिलनाडु) : एक उपभोक्ता शिकायत मंच ने रेलवे को एक ट्रेन में चूहे के काटने से घायल व्यक्ति को 25 हजार रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया. रेलवे को चिकित्सा खर्च के रूप में दो हजार रुपये अलग से देने का निर्देश भी दिया गया. जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष आर वी दीनदयालन […]
विज्ञापन
सलेम (तमिलनाडु) : एक उपभोक्ता शिकायत मंच ने रेलवे को एक ट्रेन में चूहे के काटने से घायल व्यक्ति को 25 हजार रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया. रेलवे को चिकित्सा खर्च के रूप में दो हजार रुपये अलग से देने का निर्देश भी दिया गया.
जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष आर वी दीनदयालन और सदस्य एस राजालक्ष्मी ने यात्री वेंकटचलम को मानसिक प्रताड़ना के लिए मुआवजा देने का आदेश दिया. उन्होंने रेलवे को चिकित्सा खर्च के रूप में दो हजार रुपये और अदालती खर्च के रूप में पांच हजार रुपये देने का निर्देश दिया.
वेंकटचलम के अनुसार, आठ अगस्त 2014 को ट्रेन से चेन्नई जाते वक्त उन्हें चूहे ने काट लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










