चेतावनी : 26 अगस्त तक बिहार और यूपी समेत 16 राज्यों में तेज बारिश की आशंका

Updated at : 22 Aug 2018 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
चेतावनी : 26 अगस्त तक बिहार और यूपी समेत 16 राज्यों में तेज बारिश की आशंका

नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के 16 राज्यों के कुछ इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग द्वारा 26 अगस्त तक के लिए जारी बारिश संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के 16 राज्यों के कुछ इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग द्वारा 26 अगस्त तक के लिए जारी बारिश संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है.

विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दिन उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में आगामी 26 अगस्त तक भारी से भारी बारिश होने के पूर्वानुमान के आधार पर चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola