छत्तीसगढ़ में आईईडी धमाके में आईटीबीपी के दो जवान घायल

Updated at : 15 Aug 2018 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आईईडी धमाके में आईटीबीपी के दो जवान घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों द्वारा रखे गये एक प्रेशर बम में हुए धमाके में बुधवार को आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि यह घटना मिस्त्री गांव में उस वक्त हुई, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों द्वारा रखे गये एक प्रेशर बम में हुए धमाके में बुधवार को आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि यह घटना मिस्त्री गांव में उस वक्त हुई, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक दल स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर तलाश अभियान पर निकला था.

उन्होंने कहा कि गश्ती दल जब गांव के पास जंगल के इलाके में घेराबंदी कर रहा था तभी यह घटना हुई. कश्यप ने कहा कि आईईडी धमाके की वहज से आईटीपीबी की 44वीं बटालियन के दो कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हुए हैं.

अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है और घायलों को मोहला के एक अस्पताल में लाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. कश्यप ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola