जम्मू-कश्मीर : LOC पर विस्फोट, दो जवान शहीद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले 24 घंटों में अलग-अलग विस्फोटों में सेना के दो जवानों की मौत हो गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक विस्फोट में सिपाही पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्होंने बताया कि 20 […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले 24 घंटों में अलग-अलग विस्फोटों में सेना के दो जवानों की मौत हो गई है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक विस्फोट में सिपाही पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्होंने बताया कि 20 जाट रेजिमेंट से संबंधित कुमार ने बाद में दम तोड़ दिया.
अधिकारी ने बताया कि उरी सेक्टर में हुए अन्य विस्फोट में 4 गढ़वाल राइफल्स के कुलदीप सिंह रावत की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका कि ये विस्फोट कैसे हुये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










