राजनाथ ने दिये आंतरिक सुरक्षा के लिए रोडमैप तैयार करने के आदेश

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज विभिन्न अर्ध-सैनिक बलों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से भेंट की तथा उनसे देश की आंतरिक सुरक्षा का खाका तैयार करने को कहा. लगभग 30 मिनट की इस बैठक में गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि आंतरिक सुरक्षा का खाका तैयार करते समय सुरक्षा […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज विभिन्न अर्ध-सैनिक बलों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से भेंट की तथा उनसे देश की आंतरिक सुरक्षा का खाका तैयार करने को कहा.
लगभग 30 मिनट की इस बैठक में गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि आंतरिक सुरक्षा का खाका तैयार करते समय सुरक्षा एजेंसियां विकास के पहलुओं को भी ध्यान में रखें.
अर्ध-सैनिक बलों के प्रमुखों के अलावा बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत दोवल, खुफिया ब्यूरो के प्रमुख आसिफ इब्राहिम और रिसर्च एंड अनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख आलोक जोशी उपस्थित थे.
गृह मंत्री का पदभार संभालने के अवसर पर सिंह ने अपने अधिकारियों से कहा था कि आंतरिक सुरक्षा और केंद्र तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के बारे में वे लीक से हट कर विचार करें.
उन्होंने कहा था कि ऐसा व्यावहारिक खाका तैयार करना चाहिए जिससे राष्ट्रीय हितों से समझौता किए बिना अपने पडोसी देशों के साथ सीमा विवादों को हल किया जा सके.
नक्सल प्रबंधन, पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर आदि जैसे आंतरिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण मामलों को देख रहे विभागों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अगले कुछ दिनों में आंतरिक सुरक्षा को बेहतर बनाने का खाका तैयार करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




