देश का पहला तंबाकू मुक्त गांव नगालैंड में

Published at :01 Jun 2014 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
देश का पहला तंबाकू मुक्त गांव नगालैंड में

कोहिमा : नगालैंड में गरिफेमा गांव को देश का पहला तंबाकू मुक्त गांव घोषित किया गया है. कोहिमा के निकट गरिफेमा ग्राम्य परिषद हॉल में प्रधान सचिव आर बेनचिलो थोंग ने वर्ल्ड नो टोबैको डे के दिवस पर कल इसकी घोषणा की. थोंग ने कहा कि गरिफेमा ग्राम्य परिषद, विलेज विजन सेल और गांव की […]

विज्ञापन

कोहिमा : नगालैंड में गरिफेमा गांव को देश का पहला तंबाकू मुक्त गांव घोषित किया गया है. कोहिमा के निकट गरिफेमा ग्राम्य परिषद हॉल में प्रधान सचिव आर बेनचिलो थोंग ने वर्ल्ड नो टोबैको डे के दिवस पर कल इसकी घोषणा की.

थोंग ने कहा कि गरिफेमा ग्राम्य परिषद, विलेज विजन सेल और गांव की छात्र यूनियन के द्वारा उठाए गए कदम का यह परिणाम है. गांव में एक संकल्प लिया गया था कि तंबाकू या शराब पीकर शांति में खलल करने वालों पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. इसके साथ ही चौक चौराहे तथा सार्वजनिक जगहों पर बीडी, पान, सुपारी, शराब आदि के उपभोग पर 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

थोंग ने कहा कि गरिफेमा ने नगालैंड में अन्य गांवों के लिए ही नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्से के लिए भी उदाहरण पेश किया है. ग्रामीणों से कडाई से इसका पालन करने को कहा गया है. इस मौके पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उप निदेशक एमसी लोंगाई ने कहा कि नगालैंड में 67.9 प्रतिशत पुरुष और 28.1 प्रतिशत महिला तंबाकू का उपभोग करते हैं.उन्होंने बताया कि तंबाकू के कारण 2200 से ज्यादा भारतीय हर दिन दम तोड़ देते हैं और देश में सभी तरह के कैंसरों का 40 प्रतिशत तंबाकू इस्तेमाल के कारण ही होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola