मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

गुड़गांव : गुड़गांव के सेक्टर-37 में एक मुस्लिम युवक की दाढ़ी काट देने, उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी एकलश, गौरव और हरियाणा के नितिन के तौर पर हुई. यह घटना 31 जुलाई को हुई जब […]
गुड़गांव : गुड़गांव के सेक्टर-37 में एक मुस्लिम युवक की दाढ़ी काट देने, उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी एकलश, गौरव और हरियाणा के नितिन के तौर पर हुई. यह घटना 31 जुलाई को हुई जब आरोपियों ने खंडसा मंडी इलाके में पीड़ित को अपमानित करना शुरू कर दिया.
गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया, ‘‘जफरूद्दीन ने शुरू में धार्मिक अपमान को नजरंदाज किया लेकिन बाद में उसने जवाब दिया। इसके बाद आरोपियों ने जफरूद्दीन से दुर्व्यवहार किया. तीनों उसे एक सैलून लेकर गए और उसकी दाढ़ी काट डाली.” सैलून से जाने से पहले आरोपियों ने पीड़ित को आगाह किया कि पुलिस के पास जाने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे. अगले दिन जफरूद्दीन ने सेक्टर 37 थाने का रूख किया और मामला दर्ज कराया. हरियाणा के मेवात का रहने वाला जफरूद्दीन अपने दोस्त इब्राहिम से मिलने गुड़गांव आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




