आईसीयू में हैं करूणानिधि, अस्पताल मिलने गए पलानीस्वामी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2018 7:02 AM
चेन्नई : द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि का आज लगातार तीसरे दिन भी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं. इसबीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी तथा उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. कावेरी अस्पताल में करूणानिधि से मुलाकात के बाद पलानीस्वामी […]
चेन्नई : द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि का आज लगातार तीसरे दिन भी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं. इसबीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी तथा उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
कावेरी अस्पताल में करूणानिधि से मुलाकात के बाद पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि द्रमुक प्रमुख के स्वास्थ्य की हालत ‘स्थिर है… वह ठीक हैं… डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है… मैंने और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने, द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और राज्यसभा सांसद कनिमोई ने व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ कानून मंत्री सी वी शान्मुगम सहित राज्य के कई मंत्री अस्पताल गये थे. हाल में ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए रविवार को यहां एक निजी अस्पताल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










