पंचकूला हिंसा मामला : सबूतों के अभाव में डेरा सच्चा सौदा के 6 अनुयायी बरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2018 9:53 PM
पंचकूला : शहर की एक अदालत ने पिछले साल 25 अगस्त को बलात्कार के एक मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद हुए दंगे के एक मामले में सोमवार को छह डेरा अनुयायियों को बरी कर दिया. बचाव पक्ष के वकील आर एस चौहान ने कहा […]
पंचकूला : शहर की एक अदालत ने पिछले साल 25 अगस्त को बलात्कार के एक मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद हुए दंगे के एक मामले में सोमवार को छह डेरा अनुयायियों को बरी कर दिया.
बचाव पक्ष के वकील आर एस चौहान ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितु टैगोर ने छह आरोपियों को बरी कर दिया. उन्हें हरियाणा पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप साबित नहीं किए जा सके.
पंचकूला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी द्वारा विधिवत घोषित आदेश का पालन ना करने सहित विभिन्न आरोपों को लेकर पिछले साल मामला दर्ज किया था. राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










