ePaper

स्‍वाति मालीवाल ने कुवैत और इराक भेजी जा रहीं 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया

Updated at : 25 Jul 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
स्‍वाति मालीवाल ने कुवैत और इराक भेजी जा रहीं 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया

नयी दिल्ली : दिल्‍ली महिला आयोग ने मुनिरका इलाके से बीती रात करीब डेढ़ बजे नेपाल की 16 लड़कियों को मुक्त कराया. बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को बहला फुसलाकर मानव तस्करी के लिए नेपाल से लाया गया था. दिल्‍ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल खुद इन लड़कियों का रेस्क्यू कराने पहुंचीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्‍ली महिला आयोग ने मुनिरका इलाके से बीती रात करीब डेढ़ बजे नेपाल की 16 लड़कियों को मुक्त कराया. बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को बहला फुसलाकर मानव तस्करी के लिए नेपाल से लाया गया था. दिल्‍ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल खुद इन लड़कियों का रेस्क्यू कराने पहुंचीं थीं.

‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ : झारखंड व बिहार के 17 हजार लोगों को नोटिस

पूछताछ से यह बात सामने आयी है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी. इन सभी के पासपोर्ट दलालों ने अपने पास रख लिए थे और उन्‍हें मुनिरका के एक छोटे से कमरे में बंद करके रखा था. बताया जा रहा है कि लगभग 8 महीने पहले से ये नेटवर्क चल रहा था. आरोप है कि 15 दिन पहले 7 लड़कियों को कुवैत और इराक भेजा जा चुका था.

#PakistanElections : सैन्य हस्तक्षेप के आरोपों के बीच पाकिस्तान में वोटिंग जारी

दिल्‍ली महिला आयोग को खबर मिली थी मुनिरका के घर में कुछ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है. शिकायत के आधार पर दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने खुद रात करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम के साथ घर पर पहुंची और वहां से 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया. इन लड़कियों को कुछ दिन पहले ही नेपाल से लाया गया था और विदेशों में भेजने की योजना थी.

लड़कियों से पूछताछ की गयी तो पता चला है कि उन्हें नेपाल से लाने वाले दलालों ने उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिये थे और उन्‍हें एक छोटे से कमरे में बंद कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola