देश की गंभीर आर्थिक स्थिति पर चुप हैं पीएम मोदी और उनके मंत्री: चिदंबरम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 12:29 AM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने देश की गंभीर आर्थिक स्थिति पर चुप्पी साध रखी है. देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए यहां कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि जीडीपी वृद्धि […]
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने देश की गंभीर आर्थिक स्थिति पर चुप्पी साध रखी है. देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए यहां कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि जीडीपी वृद्धि सिकुड़ती जा रही है , निवेश का आना लगभग बंद हो चुका है और कोई नौकरी पैदा नहीं हो रही.
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने दावा किया कि एक भी बैंक उद्योग जगत को कर्ज देने के लिए तैयार नहीं है , लेकिन मोदी और उनके मंत्री इन मुद्दों पर चुप हैं. चार साल में 70 लाख नौकरियां पैदा करने के मोदी सरकार के दावे को खारिज करते हुए चिदंबरम ने कहा कि हाल के दिनों में भीड़ हत्या के मामलों में गिरफ्तार किए गए कई लोग बेरोजगार थे. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद भी भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नहीं लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










