ePaper

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को मिली राहत, कोर्ट ने दिया रेग्यूलर बेल

Updated at : 07 Jul 2018 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को मिली राहत, कोर्ट ने दिया रेग्यूलर बेल

नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर के लिए आज राहत भरी खबर आयी है. पटियाला हाउस कोर्ट ने आज उन्हें रेग्यूलर बेल दे दी है. कोर्ट ने आज उनके बेल पीटिशन पर सुनवाई करते हुए कहा कि औपचारिक बेल एप्लीकेशन की कोई जरूरत नहीं है. गौरतलब है कि इससे पहले सेशन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर के लिए आज राहत भरी खबर आयी है. पटियाला हाउस कोर्ट ने आज उन्हें रेग्यूलर बेल दे दी है. कोर्ट ने आज उनके बेल पीटिशन पर सुनवाई करते हुए कहा कि औपचारिक बेल एप्लीकेशन की कोई जरूरत नहीं है.

गौरतलब है कि इससे पहले सेशन कोर्ट ने उन्हें एक लाख के बांड पर अग्रिम जमानत दे दी थी और यह निर्देश दिया था कि वे बिना इजाजत देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं.

कोर्ट ने 26 जुलाई का दिन उनके दस्तावेजों की जांच के लिए मुकर्रर किया है. पांच जून को दिल्ली कोर्ट ने शशि थरूर को यह आदेश दिया था कि वे सात जून को कोर्ट में पेश हों. कोर्ट ने शशि थरूर को सुनंदा पुष्कर मौत मामले में उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके साथ बुरा बर्ताव करने के लिए समन किया था.

अन्य खबरें :-

केस आवंटन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, चीफ जस्टिस Master of Roster, उनके पास विशेषाधिकार

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को मिली एक लाख के ‘बेल बांड’ पर अग्रिम जमानत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola