कांग्रेस नेता प्रियंका की 10 साल की बेटी से रेप की धमकी

मुंबई/नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ कुछ ही दिन पहले अभद्र टिप्पणी किये जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर उनकी 10 वर्षीय बेटी से रेप की धमकी दी गयी. इस पर, ट्रोलिंग को लेकर भाजपा और विपक्षी पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़ गयी. कांग्रेस प्रवक्ता […]
मुंबई/नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ कुछ ही दिन पहले अभद्र टिप्पणी किये जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर उनकी 10 वर्षीय बेटी से रेप की धमकी दी गयी.
इस पर, ट्रोलिंग को लेकर भाजपा और विपक्षी पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़ गयी. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि सुषमा को भाजपा द्वारा तैयार किये गये राक्षस (ट्रोल) ही निशाना बना रहे हैं. वहीं, भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने चतुर्वेदी को इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देने, बल्कि कानूनी उपाय करने को कहा. सुषमा एक हिंदू-मुस्लिम दंपती से जुड़े पासपोर्ट विवाद को लेकर ऑनलाइन ट्रोल का सामना कर रही हैं.
इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि सुषमा स्वराज को ट्रोल करना गलत है. राजनाथ पहले ऐसे मंत्री हैं जो सुषमा के समर्थन में बोले हैं. उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वराज को ट्रोल किये जाने में इस्तेमाल की गयी भाषा की ‘कड़े शब्दों में निंदा’ की. उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी रूप में गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










