दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, सोनीपत था केंद्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2018 5:44 PM
नयी दिल्ली/चंडीगढ़ : हरियाणा के सोनीपत जिले और आसपास के इलाकों में रविवार भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई. इसके साथ ही दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित उत्तर भारत के कुछ अन्य भागों में भी झटके महसूस किए गए. मौसम विभाग के अनुसार आज अपराह्न तीन बजकर 37 मिनट […]
नयी दिल्ली/चंडीगढ़ : हरियाणा के सोनीपत जिले और आसपास के इलाकों में रविवार भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई. इसके साथ ही दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित उत्तर भारत के कुछ अन्य भागों में भी झटके महसूस किए गए.
मौसम विभाग के अनुसार आज अपराह्न तीन बजकर 37 मिनट पर दिल्ली से लगभग 40 किलोमीटर दूर सोनीपत में भूकंप महसूस किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. कुछ सेकंड तक जारी रहे झटके सोनीपत और हरियाणा के आसपास के जिलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और राष्ट्रीय राजधानी में भी महसूस किए गए.
Earthquake of magnitude 4.0 hit Sonipat in Haryana at 3:37 pm, tremors were felt in adjoining areas of Delhi NCR https://t.co/vZVf9sHv3Q
— ANI (@ANI) July 1, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










