कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, शोपियां में भी फायरिंग

श्रीनगर :जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के जंगलों में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा के जंगल में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से […]
श्रीनगर :जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के जंगलों में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा के जंगल में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.
खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.
#UPDATE One terrorist killed in an encounter near Trehgam in Kupwara district, Operation over. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) June 29, 2018
इधर, आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के अहगम इलाके में सेना के गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका गया. उन्होंने बताया कि उस इलाके को घेर लिया गया है.
विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है.
Jammu & Kashmir: Terrorists lob grenade at an Army patrolling party in Shopian's Ahgam; 1 Army personnel injured, area cordoned off, search operation launched. pic.twitter.com/iIPk68xmue
— ANI (@ANI) June 29, 2018
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




