अमेरिका की बात मानकर क्या ईरान से तेल नहीं लेगा भारत ? पीएम मोदी से कांग्रेस ने किया सवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2018 1:24 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीःअमेरिका की ओर से दुनिया के सभी देशों से ईरान का तेल नहीं खरीदने के लिए कहे जाने के बाद कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल किया कि क्या वे अमेरिका की यह बात मानेंगे और इसका पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीःअमेरिका की ओर से दुनिया के सभी देशों से ईरान का तेल नहीं खरीदने के लिए कहे जाने के बाद कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल किया कि क्या वे अमेरिका की यह बात मानेंगे और इसका पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ईरान भारत को कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है. प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री देश को बताएं कि क्या वे ईरान से तेल आयात नहीं करने की अमेरिका की बात मानेंगे और पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर इसका क्या असर होने वाला है?” अमेरिका ने कल दुनिया के देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात चार नवंबर तक रोक दें. अमेरिका ने चेताया है कि यदि वे चार नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




