ePaper

बच्ची का सफल ऑपरेशन: 94 मिनट में 323 किमी दूर से लाया गया हार्ट

Updated at : 24 Jun 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची का  सफल ऑपरेशन: 94 मिनट में 323 किमी दूर से लाया गया हार्ट

ठाणे: औरंगाबाद से मुंबई के बीच की 323.5 किलोमीटर की दूरी एक जिंदा दिल के लिए छोटी साबित हुई. चार साल की बच्ची के लिए एक जिंदा हार्ट को लाने के लिए केवल एक घंटा 34 मिनट का ही वक्त लगा. फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जालना की […]

विज्ञापन

ठाणे: औरंगाबाद से मुंबई के बीच की 323.5 किलोमीटर की दूरी एक जिंदा दिल के लिए छोटी साबित हुई. चार साल की बच्ची के लिए एक जिंदा हार्ट को लाने के लिए केवल एक घंटा 34 मिनट का ही वक्त लगा. फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जालना की रहने वाली बच्ची का ऑपरेशन सफल रहा और उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है.

अस्पताल के मुताबिक, एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 13 वर्षीय लड़के का जिंदा हार्ट औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में संरक्षित किया गया था. अस्पताल से औरंगाबाद हवाई अड्डे के लिए हार्ट 1:50 बजे निकाला गया था. अस्पताल ने कहा कि हार्ट 1:54 बजे हवाई अड्डे पर पहुंच गया था. केवल चार मिनट में 4.8 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए इसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया. एक चार्टर्ड फ्लाइट से 3:05 बजे पर इसे मुंबई हवाई अड्डे लाया गया. वहां से इसे 19 मिनट में 18 किलोमीटर दूर फोर्टिस अस्पताल में एक ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से पहुंचाया गया.

हार्ट 3:24 बजे पर औरंगाबाद से निकलने के एक घंटे 34 मिनट बाद अस्पताल पहुंच गया. इसने कुल 323.5 किलोमीटर की दूरी तय की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola