हापुड़ मॉब लिंचिंग : बर्बरता का एक और वीडियो वायरल
हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें भीड़ एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई करती और उसे गोहत्या करना स्वीकार करने को बाध्य करती दिख रही है. उक्त वीडियो में समीउद्दीन (65) हमलावरों के […]
हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें भीड़ एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई करती और उसे गोहत्या करना स्वीकार करने को बाध्य करती दिख रही है. उक्त वीडियो में समीउद्दीन (65) हमलावरों के सामने गिड़गिड़ाते दिख रहा है. समीउद्दीन उन व्यक्तियों में शामिल था, जिस पर भीड़ ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से मामूली झगड़े के बाद कथित रूप से हमला किया था. वीडियो में भीड़ में शामिल लोगों को उससे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह उन अन्य व्यक्तियों की पहचान करे, जिनके बारे में उनका आरोप था कि वे गोहत्या में शामिल थे.
टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित वीडियो में दिखा कि समीउद्दीन के सिर से खून बह रहा है. बछेड़ा गांव में गत 18 जून की घटना के बाद एक अन्य वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें एक घायल व्यक्ति खेत में पड़ा दिखा था. पुलिस ने इससे पहले कहा था कि कासिम (45) की बाइक सवार एक व्यक्ति से एक मामूली झगड़े के बाद पीट पीटकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने उन खबरों से इनकार किया था कि उस पर और समीउद्दीन पर गोहत्या की अफवाह को लेकर हमला किया गया था. इससे पहले, वायरल तस्वीर में तीन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कासिम को भीड़ द्वारा खींचते दिखाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










