श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बहाल; अनंतनाग, पुलवामा में नहीं हटी रोक

श्रीनगर : श्रीनगर में शनिवारको मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी. हालांकि, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में इस पर लगी रोक अभी जारी रहेगी. इससे पहले शुक्रवार को कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियात के तौर पर इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि […]
श्रीनगर : श्रीनगर में शनिवारको मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी. हालांकि, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में इस पर लगी रोक अभी जारी रहेगी.
इससे पहले शुक्रवार को कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियात के तौर पर इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में स्थिति में सुधार को देखते हुए इन सेवाओं को बहाल करने का फैसला किया गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था. अनंतनाग जिले में मुठभेड़ के बाद एहतियाती तौर पर इन सेवाओं को रोक दिया गया था.
इस मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर से कथित तौर पर जुड़े चार आतंकी मारे गये. उनमें से एक आतंकी श्रीनगर का रहनेवाला था. अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग और पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अब भी निलंबित हैं और स्थिति के आकलन के बाद वहां सेवाएं बहाल किये जाने के बारे में फैसला किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




