23 जून का इतिहास: विमान दुर्घटना में संजय गांधी की हुई थी मौत और...

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं जिन्होंने कई बार हवाओं के रूख मोड़ दिये. 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले. इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं जिन्होंने कई बार हवाओं के रूख मोड़ दिये. 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले. इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया.

संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गयी और इस घटना के चार बरस बाद जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उनके बड़े पुत्र राजीव गांधी को उनकी विरासत संभालने के लिए सियासत में कदम रखना पड़ा.

बाद में एक चुनावी सभा में बम हमले में उनकी भी हत्या कर दी गयी.

देश और दुनिया के इतिहास की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन.

1810 : बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा.

1868 : क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला.

1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन.

1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता.

1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत.

1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त. सभी 329 यात्रियों की मौत.

1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

1994 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया.

1994 : उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा.

2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया.

2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने. 23 जून को अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ स्थापना दिवस भी मनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola