जम्मू कश्मीर : गवर्नर एनएन वोहरा की सर्वदलीय बैठक पर अब बढा सस्पेंस

श्रीनगर/नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक पर सस्पेंस बढ गया है. शाम साढे चार बजे प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक को लेकर पहले यह खबर आयी कि इसे रद्द कर दिया गया है. वहीं, अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि देर शाम बैठक हो सकती […]
श्रीनगर/नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक पर सस्पेंस बढ गया है. शाम साढे चार बजे प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक को लेकर पहले यह खबर आयी कि इसे रद्द कर दिया गया है. वहीं, अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि देर शाम बैठक हो सकती है. हालांकि राजभवन की ओर से आधिकारिक रूप से इस संबंध में खबर लिखे जाने तक कोई बयान नहीं आया है. राजभवन की ओर से कल ही मीडिया को यह जानकारी मिली थी कि शुक्रवार को शाम साढे चार बजे सर्वदलीय बैठक होगी, जिसमें राज्य के हालात पर चर्चा की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




