जस्टिस चेलामेश्वर शुक्रवार को हो जायेंगे सेवानिवृत्त, जस्टिस जोसेफ की पदोन्नति का मामला अधर में

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ की शीर्ष अदालत में संभावित पदोन्नति की प्रक्रिया में अब विलंब हो सकता है क्योंकि न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम का स्वरूप बदल जायेगा. न्यायमूर्ति चेलामेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ की शीर्ष अदालत में संभावित पदोन्नति की प्रक्रिया में अब विलंब हो सकता है क्योंकि न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम का स्वरूप बदल जायेगा.

न्यायमूर्ति चेलामेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षतावाली पांच सदस्यीय कोलेजियम में न्यायमूर्ति एके सीकरी शामिल हो जायेंगे. कोलेजियम के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ शामिल हैं. प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षतावाली पांच सदस्यीय कोलेजियम की 11 मई को हुई बैठक में सिद्धांत रूप में न्यायमूर्ति केएम जोसेफ को पदोन्नति देकर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की अपनी सिफारिश दोहराने पर सहमति हुई थी. परंतु, न्यायमूर्ति जोसेफ के नाम की सिफारिश करने की तिथि के बारे में कोई निर्णय नहीं हो सका था. कोलेजियम ने 16 मई को अपनी अगली बैठक में यह कहते हुए फैसला टाल दिया था कि इस मामले में और मंत्रणा की जानी चाहिए और उन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों तथा न्यायाधीशों के नाम पर भी व्यापक विचार किया जाना चाहिए जिनका उच्चतम न्यायालय में प्रतिनिधित्व नहीं है.

कोलेजियम के सदस्य न्यायमूर्ति चेलामेश्वर के सेवानिवृत्त होने और इसमें न्यायमूर्ति सीकरी के शामिल होने के बाद न्यायमूर्ति जोसेफ के नाम पर नये सिरे से पुनर्विचार की आवश्यकता हो सकती है. केंद्र ने 26 अप्रैल को न्यायमूर्ति केएम जोसेफ को पदोन्नति देने संबंधी सिफारिश की फाइल पुनर्विचार के लिए कोलेजियम को यह कहते हुए लौटा दी थी कि यह प्रस्ताव शीर्ष अदालत के मानदंडों के अनुरूप नहीं है. यही नहीं, सरकार ने फाइल लौटाते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति जोसेफ की वरिष्ठता पर भी सवाल उठाये थे. न्यायमूर्ति चेलामेश्वर के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा दो अक्तूबर के सेवानिवृत्त होंगे. इसके बाद नवंबर में न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और दिसंबर में न्यायमूर्ति लोकूर सेवानिवृत्त होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola