नवंबर तक ‘राइट टाइम’ चलने लगेगी ट्रेन, रेलवे ने तय किया लक्ष्य

Updated at : 21 Jun 2018 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
नवंबर तक ‘राइट टाइम’ चलने लगेगी ट्रेन, रेलवे ने तय किया लक्ष्य

नयी दिल्ली : रेलवे ने एक नवंबर तक ट्रेनों के कम से कम 90 फीसद तक समय का पाबंद करने का लक्ष्य तय किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि इस लक्ष्य को हासिल करने में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वरिष्ठ अधिकारियों ने आज बताया कि रेल मंत्री ने […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
रेलवे ने एक नवंबर तक ट्रेनों के कम से कम 90 फीसद तक समय का पाबंद करने का लक्ष्य तय किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि इस लक्ष्य को हासिल करने में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

वरिष्ठ अधिकारियों ने आज बताया कि रेल मंत्री ने इस सप्ताह कुछ रेलवे जोन के साथ समीक्षा बैठक में समय की पाबंदी का लक्ष्य तय करने के अलावा कैटरिंग से जुड़े सभी मुद्दों को हल करने के लिए एक दिसंबर और ट्रेनों तथा स्टेशनों में सफाई का लक्ष्य तय करने के लिए दो अक्तूबर की समय सीमा भी तय की है. गोयल ने रेलवे के 11 जोन की समीक्षा की और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवा अधिकारियों से बातचीत की जिन्होंने करीब पांच से छह साल की सेवा पूरी कर ली. उन्होंने अधिकारियों से रेलवे को चलाने के लिए आधुनिक तरीकों का सुझाव देने के लिए कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola