जम्मू कश्मीर विधानसभा को निलंबित अवस्था में रखा गया

Published at :20 Jun 2018 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा को निलंबित अवस्था में रखा गया

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा बुधवार को जारी उद्घोषणा के अनुसार राज्य विधानसभा को निलंबित अवस्था में रखा गया है. इस कदम की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती नीत सरकार के मंगलवारको गिरने के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू हुआ था. राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा, […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा बुधवार को जारी उद्घोषणा के अनुसार राज्य विधानसभा को निलंबित अवस्था में रखा गया है. इस कदम की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती नीत सरकार के मंगलवारको गिरने के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू हुआ था.

राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के तुरंत बाद, राज्यपाल एनएन वोहरा ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के संविधान की धारा 92 के तहत राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने की घोषणा जारी की.’ राज्यपाल ने अगली घोषणा द्वारा राज्यपाल शासन हटाये जाने या इसमें परिवर्तन करने तक विधानसभा को निलंबित अवस्था में रख दिया. उद् घोषणा में कहा गया कि राज्य की विधानसभा निलंबित अवस्था में रहेगी. वोहरा ने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा हो गयी है जिसमें राज्य की सरकार को जम्मू कश्मीर संविधान के प्रावधानों के अनुरूप नहीं चलाया जा सकता. नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा को तत्काल भंग करने और राज्य में नये चुनाव कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola