ePaper

भोपाल की सेंट्रल जेल में पुरुषों के सामने ही करवाया गया Pregnancy Test!

Updated at : 14 Jun 2018 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
भोपाल की सेंट्रल जेल में पुरुषों के सामने ही करवाया गया Pregnancy Test!

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में बुधवार को यहां उत्पात मचाने के लिए गिरफ्तार कर भोपाल केंद्रीय जेल भेजी गयी नौ अविवाहित लड़कियों में से 26 वर्षीय एक लड़की ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उनका जेल में पुरुषों के सामने ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’ करवाया गया. हालांकि, इस सभी लड़कियों को […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में बुधवार को यहां उत्पात मचाने के लिए गिरफ्तार कर भोपाल केंद्रीय जेल भेजी गयी नौ अविवाहित लड़कियों में से 26 वर्षीय एक लड़की ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उनका जेल में पुरुषों के सामने ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’ करवाया गया. हालांकि, इस सभी लड़कियों को जमानत मिल गयी है, लेकिन जमानत मिलने के बाद एक लड़की ने जेल प्रशासन पर यह आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें : जेल में कैदियों से वसूली जाती है रंगदारी

आरोप लगाने वाली लड़की ने बताया कि हमें पुरुषों के सामने ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’ करवाने के लिए बाध्य किया गया. इस बीच, केंद्रीय जेल भोपाल के जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि जेल मैन्युअल के अनुसार, महिलाओं को जेल में डालने से पहले ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’ सहित कई ‘यूरिनल टेस्ट’ करने पड़ते हैं. नरगावे ने कहा कि इन नौ लड़कियों के टेस्ट पुरुषों के सामने नहीं हुए. जो आरोप लगाया गया है, वह झूठा है.

उधर, लड़की ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल अक्तूबर में घोषणा की थी कि मध्यप्रदेश पुलिस में महिलाओं की भर्ती में फिजिकल टेस्ट में उन्हें कद में दो सेंटीमीटर की राहत दी जायेगी, लेकिन यह अब तक नहीं हुआ है. इसलिए पिछले तीन दिन से हम शहर के यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कद में छूट देने की बजाय हमें बुधवार को जेल भेज दिया गया.

इन नौ लड़कियों ने मुख्यमंत्री चौहान के सामने बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में जाकर उनसे अपने इस वादे को पूरा करने की मांग की थी और हंगामा किया था. इसके लिए पुलिस ने उन्हें सीआरपीए की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया था और सब जुडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया. यहां से उन्हें बुधवार को ही जेल भेज दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola