अन्ना के करीबी रहे आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट बरामद

इंदौर : आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज ने आज सुबह खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद उन्हें तुरंत इंदौर के मुंबई अस्पताल में भरती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर उन्होंने आत्महत्या क्यों की. भय्यूजी […]
इंदौर : आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज ने आज सुबह खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद उन्हें तुरंत इंदौर के मुंबई अस्पताल में भरती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर उन्होंने आत्महत्या क्यों की. भय्यूजी महाराज ने अपने घर में खुद को गोली मारी थी, अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी थी, डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया था. उनकी मौत की खबर सुनकर उनके समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गयी है. पुलिस ने उनका एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं जिंदगी से तनाव से थक गया हूं और आत्महत्या कर रहा हूं मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.
जानें कौन थे मॉडल से आध्यात्मिक गुरू बने भय्यूजी महाराज
मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया हुआ था. हाल ही में भय्यूजी महाराज ने दूसरी शादी की थी. उनकी दूसरी पत्नी डॉक्टर हैंपहली शादी से उनकी एक बेटी है, पहली पत्नी का देहांत हो चुका है. भय्यूजी महाराज 50 साल के थे. मां के दबाव में उन्होंने दूसरी शादी की थी, जिसके कारण उनका प्रभाव घटता जा रहा था और वे तनाव में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




