ePaper

अब काउंटर पर भी मिलेगी ट्रेन विकल्प की सुविधा

Updated at : 01 Jun 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
अब काउंटर पर भी मिलेगी ट्रेन विकल्प की सुविधा

नयी दिल्ली : रेलवे ने अपने आरक्षण फॉर्म में कुछ संशोधन किये हैं, जिससे काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्री भी ट्रेनों की ‘विकल्प’ योजना का फायदा उठा सकेंगे. ‘विकल्प’ सुविधा अभी सिर्फ ऐसे यात्रियों को उपलब्ध है, जो इंटरनेट के जरिये टिकट बुक कराते हैं. प्रतिक्षा सूची में शामिल यात्रियों को कंफर्म टिकट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेलवे ने अपने आरक्षण फॉर्म में कुछ संशोधन किये हैं, जिससे काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्री भी ट्रेनों की ‘विकल्प’ योजना का फायदा उठा सकेंगे. ‘विकल्प’ सुविधा अभी सिर्फ ऐसे यात्रियों को उपलब्ध है, जो इंटरनेट के जरिये टिकट बुक कराते हैं.

प्रतिक्षा सूची में शामिल यात्रियों को कंफर्म टिकट मुहैया कराने और उपलब्ध स्थान का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए 2015 में ‘ऑल्टरनेट ट्रेन अकोमोडेशन स्कीम-विकल्प’ की शुरुआत की गयी थी. यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए शुरू की गयी थी. इस योजना के तहत, किसी ट्रेन की प्रतिक्षा सूची में शामिल यात्री वैकल्पिक ट्रेनों में कंफर्म टिकट चुन सकते हैं.
मंत्रालय ने कहा कि यदि यात्रियों द्वारा ‘विकल्प’ की सुविधा का लाभ लिया जाता है, तो उन्हें 12 घंटे, 24 घंटे, 48 घंटे के भीतर प्रस्थान करने वाली वैकल्पिक ट्रेनों की अपनी पसंद बतानी होगी. यात्रियों को अपने आरक्षण फॉर्म में अपना आधार नंबर बताने का विकल्प भी दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola