महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का निधन

मुंबई : महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का आज यहां निधन हो गया. वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. फुंडकर 67 वर्ष के थे. वरिष्ठ भाजपा नेता तीन बार सांसद और महाराष्ट्र में पार्टी की इकाई के अध्यक्ष रह चुके थे. वह पहली बार वर्ष 1978 […]
मुंबई : महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का आज यहां निधन हो गया. वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. फुंडकर 67 वर्ष के थे. वरिष्ठ भाजपा नेता तीन बार सांसद और महाराष्ट्र में पार्टी की इकाई के अध्यक्ष रह चुके थे. वह पहली बार वर्ष 1978 में विधायक बने थे.
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने फुंडकर के निधन पर शोक जताया और पार्टी एवं किसानों के विकास में उनके योगदान को याद किया. राज्य भाजपा के प्रमुख रावसाहेब दानवे ने बताया कि फुंडकर किसानों के नेता थे और जुलाई 2016 में देवेन्द्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद उन्होंने अपने विभाग के साथ पूरा न्याय किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




