अब सिद्दारमैया ने दी मोदी को चुनौती, येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियों के बारे में 15 मिनट बोल कर दिखायें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2018 7:42 PM
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘15 मिनट की चुनौती’ की टिप्पणी के बाद कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है. मोदी ने मंगलवारको एक चुनावी रैली में राहुल पर कटाक्ष करते हुए उन्हें सिद्दारमैया सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज से पढ़े बिना 15 मिनट […]
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘15 मिनट की चुनौती’ की टिप्पणी के बाद कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है.
मोदी ने मंगलवारको एक चुनावी रैली में राहुल पर कटाक्ष करते हुए उन्हें सिद्दारमैया सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज से पढ़े बिना 15 मिनट के लिए ‘किसी भी भाषा में बोलने’ की चुनौती दी थी. मोदी की इस चुनौती पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है. सिद्दारमैया ने ट्विटर पर कहा,‘मैं आपको (मोदी) कर्नाटक की पूर्व बीएस येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज से पढ़ कर 15 मिनट तक बोलने की चुनौती देता हूं.’ राहुल ने हाल में कहा था कि यदि भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों पर 15 मिनट के लिए उन्हें संसद में बोलने दिया जाता है, तो प्रधानमंत्री 15 मिनट भी बैठ नहीं पायेंगे. राहुल के इस बयान पर मोदी ने यह प्रतिक्रिया दी थी.
सिद्दारमैया ने प्रधानमंत्री के उस दावे का भी खंडन किया कि कर्नाटक सरकार कृषि संकट के लिए उदासीन थी और फसल बीमा योजना को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर रही थी. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा,‘सर कर्नाटक सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लागत का 50 प्रतिशत भुगतान किया. देश में केवल हमारी ही सरकार है जिसने किसानों के खाते में बीमा राशि का सीधे भुगतान करने के लिए आईटी को तैनात किया है. फसल बीमा भी पुरानी संप्रग योजना है.’ भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक किसान इकाई के कार्यकर्ताओं से ‘नरेंद्र मोदी एप’ के जरिये संवाद करते हुए मोदी ने बुधवार को कहा, ‘कर्नाटक से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतें मिल रही है. कर्नाटक सरकार उदासीन है. वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से एक किसान को मिलनेवाले फायदे के बारे में परवाह नहीं करती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










