जेएनयू में ‘ लव जिहाद '' के मुद्दे पर फिल्म दिखाने व हिंसा होने पर पुलिस ने तीन मामले दर्ज किये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2018 8:43 AM
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार की रात को ‘ लव जिहाद ‘ के विवादास्पद मुद्दे पर एक फिल्म दिखाये जाने को लेकर कथितरूप से हुई हिंसा के सिलसिले में तीन मामले दर्ज किये हैं. पुलिस को इस मामले में 13 शिकायतें मिली थीं. उसने इन शिकायतों का विश्लेषण करने के […]
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार की रात को ‘ लव जिहाद ‘ के विवादास्पद मुद्दे पर एक फिल्म दिखाये जाने को लेकर कथितरूप से हुई हिंसा के सिलसिले में तीन मामले दर्ज किये हैं. पुलिस को इस मामले में 13 शिकायतें मिली थीं. उसने इन शिकायतों का विश्लेषण करने के बाद मामले दर्ज किये हैं. पुलिस ने आज बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय ने कुछ विद्यार्थियों के विरुद्ध दुर्व्यवहार की शिकायत की थी जिसके आधार एक मामला दर्ज किया गया.
उधर, विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड योगेश कुमार की शिकायत पर मोहित कुमार पांडेय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पांडेय ने कथितरूप से योगेश कुमार के पैर पर कार चढ़ा दी थी जिससे उसके पैर में जख्म हो गया. तीसरा मामला एक छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया. उसने चोट पहुंचाने तथा शब्दों एवं हावभाव से शील भंग करने का आरोप लगाया है.
ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और जेएनयू के विवेकानंद विचार मंच ने शुक्रवार को ‘इन द नेम ऑफ लव – मेलानचोली ऑफ गॉड्स ऑन कंट्री ‘ का प्रदर्शन रखा था. विश्वविद्यालय छात्र संघ और जेंडर सेंसिटाईजेशन कमेटी एगेंस्ट सेक्सुअल हैरासमेंट ने घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए इस फिल्म को दिखाए जाने के दौरान व्यवधान पैदा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










