कर्नाटक चुनाव: भाजपा के तीन विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक

बेंगलुरु : मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति ( एमसीएमसी ) ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ बनाये गये भारतीय जनता पार्टी के तीन वीडियो विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगा दी. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ( केपीसीसी ) द्वारा दर्ज करायी गयी एक शिकायत के बाद यह रोक लगायी गयी है. समिति ने शुक्रवार […]
बेंगलुरु : मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति ( एमसीएमसी ) ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ बनाये गये भारतीय जनता पार्टी के तीन वीडियो विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगा दी.
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ( केपीसीसी ) द्वारा दर्ज करायी गयी एक शिकायत के बाद यह रोक लगायी गयी है. समिति ने शुक्रवार को मीडिया को इन विज्ञापनों को दिखाने से रोका था. उसने कहा था कि ये विज्ञापन चुनाव आयोग के दिशा – निर्देशों का उल्लंघन करते हैं. यहां 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. केपीसीसी की ओर से पार्षद वी एस उगरप्पा द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत पर एमसीएमसी ने यह कार्रवाई की. केपीसीसी ने इन विज्ञापनों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है.
आदेश में कहा गया , “ सूचना और जनसंपर्क विभाग के आयुक्त हर्षा पी एस ने अपने आदेश में 35-35 सेकेंड के ‘ जन विरोधी सरकार ‘, ‘ विफल सरकार ‘ और 50 सेकेंड के ‘ मूरु भाग्य ‘ के प्रसारण पर रोक लगा दी.” इन तीनों दृश्यात्मक विज्ञापनों की इजाजत भाजपा के राज्य कार्यालयी सचिव गणेश याजी को 22 अप्रैल को दी गयी थी. उगरप्पा ने अपनी शिकायत में कहा कि ये विज्ञापन भारतीय दंड संहिता के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




