पार्किंग विवाद में एक-दूसरे के दुश्मन बने भाई, ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी

Updated at : 27 Apr 2018 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
पार्किंग विवाद में एक-दूसरे के दुश्मन बने भाई, ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी

नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस के अनुसार दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था. गुरुवार रात पार्किंग की जगह को लेकर दोनों के बीच झगड़ा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस के अनुसार दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था. गुरुवार रात पार्किंग की जगह को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. एक भाई ने दूसरे पर कृपाण से हमला किया और दूसरे के बॉडीगार्ड्स ने हमलावर भाई और उसकी पत्नी पर गोलियां चला दी.

दरअसल, गुरजीत और जसपाल नामक दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर समय-समय पर झगड़ा होता रहता था. बीती रात भी पार्किंग को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई. देखते-देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि जसपाल ने गुरजीत पर धारदार हथियार से कई वार कर दिये जिससे गुरजीत घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. इस वारदात में गुरजीत का बेटा भी घायल हो गया. पुलिस के अनुसार गुरजीत के पास दो पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड थे जिन्होंने अपने मालिक को घायल देख जसपाल और जसपाल को बचाने पहुंची उसकी पत्नी पर गोलियां बरसा दी.

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक देर हो चुकी थी और तीनों दम तोड़ चुके थे. आसपास के लोगों की मानें तो ये लोग तीन भाई थे जिनमें से एक भाई किसी ओर जगह रहता है जबकि जसपाल और गुरजीत का परिवार ही एक ही घर के पहली और दूसरी मंजिल पर रहते थे. दोनों ही भाई का अपना-अपना कारोबार था. एक प्रॉपर्टी का काम करता था तो वहीं दूसरा रेस्टोरेंट का मालिक था.

पुलिस ने वारदात की जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चल रहे गुरजीत के प्राइवेट गार्ड्स की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola