ePaper

पाक के JF-17 विमान से काफी बेहतर है भारत का तेजस विमान, तेजस भविष्‍य का लड़ाकू विमान : वायुसेना प्रमुख

Updated at : 27 Apr 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
पाक के JF-17 विमान से काफी बेहतर है भारत का तेजस विमान, तेजस भविष्‍य का लड़ाकू विमान : वायुसेना प्रमुख

नयी दिल्ली : वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने कहा कि यदि पाकिस्तान का ‘जेएफ – 17′ वर्तमान का लड़ाकू विमान है, तो स्वदेश विकसित ‘तेजस’ भविष्य का लड़ाकू विमान है. जेएफ-17 हल्का लड़ाकू विमान है. यह एक इंजन वाला है. इसे पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त रूप से विकसित किया है. धनोवा ने दोनों लड़ाकू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने कहा कि यदि पाकिस्तान का ‘जेएफ – 17′ वर्तमान का लड़ाकू विमान है, तो स्वदेश विकसित ‘तेजस’ भविष्य का लड़ाकू विमान है. जेएफ-17 हल्का लड़ाकू विमान है. यह एक इंजन वाला है. इसे पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त रूप से विकसित किया है.

धनोवा ने दोनों लड़ाकू विमानों में बेहतर के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम उसे किस तरह से लैस करते हैं. ‘मैं आश्वस्त हूं कि हमने बेहतर विमान बनाया है.’ उन्होंने कहा कि एक एविएशन जर्नल में एक बहुत अच्छा आलेख है. उसमें कहा गया है कि जेएफ – 17 तेजस की तरह तकनीकी रूप से आधुनिक नहीं है.

उन्‍होंने कहा, ‘इसलिए, जेएफ – 17 आज का लड़ाकू विमान है क्योंकि उन्होंने हमारी तुलना में कहीं अधिक स्क्वैड्रन लगा रखा है लेकिन तेजस भविष्य का लड़ाकू विमान है. इसमें कहीं अधिक बेहतर प्रणालियां हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola