बीजेपी के यूथ विंग में ''समर इंटर्नशिप''

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : युवाओं को जोड़ने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव पर अमल करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पहला ‘समर इंटर्नशिप’ कार्यक्रम शुरू किया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पहले समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 100 सीटें उपलब्ध होंगी और यह एक मई से एक जुलाई तक चलेगा. भाजयुमो अध्यक्ष […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : युवाओं को जोड़ने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव पर अमल करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पहला ‘समर इंटर्नशिप’ कार्यक्रम शुरू किया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पहले समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 100 सीटें उपलब्ध होंगी और यह एक मई से एक जुलाई तक चलेगा. भाजयुमो अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि अगर कोई युवा सोचता है कि वह चर्चा, परिचर्चा कर सकता है, राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है, तब शोध और लोक नीति विश्लेषण के क्षेत्र में ऐसे नौजवानों के लिए अवसर है .

दरअसल, भाजपा की नजर 1 जनवरी 2018 तक 18 साल पूरा करने वाले युवाओं पर है. भाजपा ने इस दिशा में मिलेनियम अभियान ‘युवा उद्घोष’ शुरू किया है. भाजयुमो के पहले समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत नीतिगत शोध, चुनावी अध्ययन, राजनीतिक प्रक्रियाओं का विश्लेषण, भारतीय राजनीति की बदलती प्रकृति का अध्ययन, जमीनी कार्य और यात्रा के माध्यम से आम लोगों के जुड़े विषयों को रेखांकित करने का कार्य शामिल है.
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत चुने गए युवाओं को पार्टी कार्यालय में कार्यो का अनुभव प्रदान करने के साथ जमीनी स्तर पर राजनीति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जायेगा. प्रधानमंत्री पहले ही भाजपा नेताओं एवं जन प्रतिनिधियों से युवाओं को जोड़ने की दिशा में पहल करने को कह चुके हैं. प्रधानमंत्री कई अवसरों पर यह कह चुके हैं कि देश की 65 फीसदी आबादी 35 साल तक के उम्र के लोगों की है, ऐसे में हमें युवा शक्ति के महत्व को समझना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola