ePaper

छत्तीसगढ़: माओवादियों के साथ मुठभेड़ में CRPF अधिकारी शहीद

Updated at : 21 Apr 2018 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़:  माओवादियों के साथ मुठभेड़ में CRPF अधिकारी शहीद

रायपुर : छत्तीसगढ़ में माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के घने जंगल में माओवादियों के साथ गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस उपमहानिरीक्षक ( दक्षिण बस्तर रेंज ) सुंदरराज पी ने बताया कि, किस्ताराम पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में बीती रात जब […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के घने जंगल में माओवादियों के साथ गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया. पुलिस ने आज यह जानकारी दी.

पुलिस उपमहानिरीक्षक ( दक्षिण बस्तर रेंज ) सुंदरराज पी ने बताया कि, किस्ताराम पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में बीती रात जब सीआरपीएफ की 212 वीं बटालियन की टीम तलाश अभियान पर निकली थी तभी गोलीबारी की यह घटना हुई.

उन्होंने बताया , ‘घटना में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गये.’ मौर्य मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है. इलाका राजधानी रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola