पंजाबी गायक परमीश वर्मा को गोली मारी
चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा को मोहाली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि ‘गाल नहीं कडनी’ के गायक को मोहाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा, ‘कुछ अज्ञात हमलावरों ने परमीश वर्मा को […]
चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा को मोहाली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि ‘गाल नहीं कडनी’ के गायक को मोहाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा, ‘कुछ अज्ञात हमलावरों ने परमीश वर्मा को शुक्रवारकी रात सेक्टर 91 के पास उस समय गोली मार दी, जब वह घर लौट रहे थे. गोली उनके पैर में लगी है.’ अधिकारी ने बताया कि गायक की जान को कोई खतरा नहीं है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










