ePaper

चुनाव की तारीख बताने पर भड़की कांग्रेस, कहा-भाजपा बन गयी है ''सुपर चुनाव आयोग'', भाजपा पहुंची EC

Updated at : 27 Mar 2018 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव की तारीख बताने पर भड़की कांग्रेस, कहा-भाजपा बन गयी है ''सुपर चुनाव आयोग'', भाजपा पहुंची EC

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने भाजपा को ‘सुपर चुनाव आयोग’ करार देते हुए चुनाव आयोग द्वारा कनार्टक विधानसभा की चुनाव तारीख की घोषणा करने से पहले ही भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख के इस बारे में ट्वीट कर देने पर मंगलवारको कड़ी आपत्ति जतायी. इस बीच मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल अपना पक्ष […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने भाजपा को ‘सुपर चुनाव आयोग’ करार देते हुए चुनाव आयोग द्वारा कनार्टक विधानसभा की चुनाव तारीख की घोषणा करने से पहले ही भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख के इस बारे में ट्वीट कर देने पर मंगलवारको कड़ी आपत्ति जतायी. इस बीच मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल अपना पक्ष रखने चुनाव आयोग पहुंच गया.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव आयोग की साख दांव पर है. उन्होंने सवाल किया कि क्या सत्तारूढ़ दल एवं उसके प्रमुख अमित शाह पर कोई कार्रवाई होगी? उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा सुपर चुनाव आयोग बन गयी है क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग से पहले ही चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी.’ उन्होंने कहा, ‘क्या अब चुनाव आयोग भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नोटिस जारी करेगी और भाजपा के आईटी प्रमुख के खिलाफ गोपनीय सूचना लीक कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाायेगी.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘क्या संवैधानिक संस्थाओं का डाटा भी भाजपा चुरा रही है.’ मालवीय का ट्वीट उस समय आया जब मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत कर्नाटक विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर रहे थे. मालवीय ने कहा कि उन्होंने तारीखों की घोषणा नहीं की, बल्कि एक समाचार चैनल का हवाला दिया था.

इस बीच, चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान लेने की बात कही है. उधर, भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल अमित मालवीय के बचाव में पक्ष रखने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुुंचगया. प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग को बताया कि अमित मालवीय ने एक टीवी चैनल पर खबर देखने के बाद ही ट्वीट किया. वहीं, नकवी के साथ मौजूद भूपेंद्र यादव ने आयोग को बताया कि एक कांग्रेस नेता ने भी चुनाव तारीखों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही पोलिंग तारीख बता दी थी. चुनाव आयोग से मिलने के बाद नकवी ने कहा, मालवीय का ट्वीट एक टीवी चैनल के सूत्रों के हवाले से था. उनकी ओर से चुनाव आयोग की महत्ता को कम करने की कोशिश नहीं की गयी. हालांकि, नकवी ने स्वीकार किया कि मालवीय को ऐसा नहीं करना चाहिए था.

जैसे ही अमित मालवीय ने ट्वीट किया, उसी दौरान संवाददाता सम्मेलन में पत्रकार ने चुनाव आयुक्त से सवाल पूछ लिया कि अभी तक आपने घोषणा नहीं की है, लेकिन भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज ने चुनाव की तारीख बता दी है. इस पर चनाव आयुक्त ने कहा कि यह गंभीर मामला है और हम इसकी जांच करेंगे. चुनाव आयुक्त ने कहा है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola