ePaper

ये है देश के सबसे रईस खानदान की बहू, सगाई में पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, जानें कीमत

Updated at : 27 Mar 2018 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
ये है देश के सबसे रईस खानदान की बहू, सगाई में पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, जानें कीमत

मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने पिछले दिनों ही में श्लोका मेहता से गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में इंगेजमेंट की. आपको बता दें कि श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं. दोनों की सगाई की तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है. तसवीरों में आकाश अंबानी और […]

विज्ञापन

मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने पिछले दिनों ही में श्लोका मेहता से गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में इंगेजमेंट की. आपको बता दें कि श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं. दोनों की सगाई की तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है. तसवीरों में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ उनके पापा मुकेश अंबानी और मम्मी नीता अंबानी भी नजर आ रहे हैं.

सगाई में नीता अंबानी ने ऑफ व्हाइट एथनिक ड्रेस पहनी, वहीं मुकेश अंबानी हाफ स्लीव्स चेक शर्ट में नजर आये. इनके साथ ही मुकेश अंबानी की मम्मी कोकिलाबेन पिंक साड़ी में दिखीं. वहीं, आकाश अंबानी ट्राउजर और ब्लेजर में थे, इनसब के बीच श्लोका मेहता के ड्रेस की चर्चा जोरों पर है. ”जी हां” वह ग्रे कलर के रोज बॉर्डर शिमरी गाउन में नजर आयीं. श्लोका मेहता का ये गाउन ब्रिटिश लेबल नीडल एंड थ्रेड का है जिसकी कीमत 850 पौंड यानी 75 हजार रुपये के करीब है.

यदि आपको याद हो तो साल 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में ऐसी ही ड्रेस पहनी थी, सिर्फ उसका रंग ब्लैक था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola