ePaper

कश्मीर : भागने के क्रम में आतंकवादियों ने चलायी अंधाधुंध गोलियां, सुरक्षाबलों ने एक को किया ढेर

Updated at : 25 Mar 2018 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर : भागने के क्रम में आतंकवादियों ने चलायी अंधाधुंध गोलियां, सुरक्षाबलों ने एक को किया ढेर

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में रविवार को एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला भी जख्मी हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बीरवाह इलाके में अरिजल के खान मोहल्ला में आतंकवादियों के छुपे होने की […]

विज्ञापन

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में रविवार को एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला भी जख्मी हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बीरवाह इलाके में अरिजल के खान मोहल्ला में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और रात में खोज अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि घर से भागने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने बाहर निकलकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई कर एक आतंकी को ढेर कर दिया.

अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये गये हैं. आतंकवादी की पहचान और उससे संबद्ध समूह का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत घायल महिला को अस्पताल ले गयी और उसकी हालत अब स्थिर बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने इलाके को अब भी घेरा हुआ है और तलाश अभियान चलाया जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola