जेल में बंद वीके शशिकला के पति नटराजन का निधन

नयी दिल्ली: तमिलनाडु में सत्ताधारी एआइडीएमके से निष्काषित नेता वीके शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का सोमवार देर रात चेन्नई में निधन हो गया. वे 76 साल के थे. गंभीर बीमारी के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. चेन्नई के ग्लेनैगल्स ग्लोबल अस्पताल में रात 1.35 बजे नटराजन […]
नयी दिल्ली: तमिलनाडु में सत्ताधारी एआइडीएमके से निष्काषित नेता वीके शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का सोमवार देर रात चेन्नई में निधन हो गया. वे 76 साल के थे. गंभीर बीमारी के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.
चेन्नई के ग्लेनैगल्स ग्लोबल अस्पताल में रात 1.35 बजे नटराजन ने अंतिम सांस ली. अस्पताल प्रमुख ऑपरेशन ऑफिसर सनमुगा प्रियान ने जानकारी दी कि कि छाती में संक्रमण की समस्या के बाद नटराजन को पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था. पिछले दो-तीन दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. वे वेंटिलेटर पर थे.
डॉक्टरों ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में नटराजन का लीवर और किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था. यहां चर्चा कर दें कि वीके शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में बेंगलुरु के सेंट्रल जेल में चार साल सजा काट रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










