कांग्रेस महाधिवेशन : कांग्रेसजनों में उत्साह, लगे नारे- राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं

Updated at : 17 Mar 2018 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस महाधिवेशन : कांग्रेसजनों में उत्साह, लगे नारे- राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं

नयी दिल्ली : कांग्रेस के 84वें महाधविशेन के पहले दिन शनिवार को देश भर से जमा हुए पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और साथ ही उनकी आंखों में यह आस भी दिखी कि राहुल गांधी की नुमाइंदगी में पार्टी की​​ किस्मत ​फिर संवरेगी. ध्वजारोहण और राष्ट्रगीत के साथ शनिवार को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के 84वें महाधविशेन के पहले दिन शनिवार को देश भर से जमा हुए पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और साथ ही उनकी आंखों में यह आस भी दिखी कि राहुल गांधी की नुमाइंदगी में पार्टी की​​ किस्मत ​फिर संवरेगी. ध्वजारोहण और राष्ट्रगीत के साथ शनिवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश की सबसे पुरानी पार्टी का अधिवेशन आरंभ हुआ. अधिवेशन के आरंभ होने के समय ही स्टेडियम तकरीबन पूरा भर गया था. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस महाधविशन में देश भर से तीन हजार डेलीगेट्स और 15 हजार से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पह​ले ध्वजारोहण किया और फिर राष्ट्रगीत से महाधिवेशन की विधिवत शुरुआत हुई. इसके बाद राहुल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया. सुबह करीब आठ बजे से ही पार्टी के कार्यकर्ता स्टेडियम में दाखिल होने लगे. वे भारत माता की जय, राहुल गांधी जिंदाबाद और ‘राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगा रहे थे. ज्यादातर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की पारंप​रिक सफेद रंग की टोपी पहन रखी थी.

महाधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारियों और डेलीगेट्स का स्वागत करते हुए दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में पार्टी में नया अध्याय जुड़ा है और देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने और देश को आगे ले जाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा. राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद हो रहे इस पहले महाधिवेशन में पार्टी की अगले पांच साल की दशा-दिशा तय होगी. इस दौरान आर्थिक और विदेशी मामलों सहित चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, जनार्दन द्विवेदी और कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष विधायक दल के नेता और पार्टी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं.

महाधिवेशन में आर्थिक, विदेशी मामलों और कृषि, बेरोजगारी और गरीबी उन्मूलन के विषय पर प्रस्ताव शामिल होंगे. पार्टी प्रत्येक क्षेत्र के बारे में अपना दृष्टिकोण रखेगी और वर्तमान परिदृश्य से उसकी तुलना की जाएगी. पिछले साल दिसंबर में राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस का यह पहला महाधिवेशन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola