छत्तीसगढ़ : सीआरपीएफ के शहीद जवानों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि, घर रवाना किया जाएगा शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नक्सल हमले में शहीद हुए नौ जवानों को आज श्रद्धांजलि दी जाएगी. उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर रवाना किया जाएगा. मंगलवार को सीआरपीएफ के नौ जवान एक लैंडमाइंस विस्फोट में शहीद हो गये थे. यह घटना तब हुई थी जब जवानों की गाड़ी लैंडमाइंस के […]
विज्ञापन
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नक्सल हमले में शहीद हुए नौ जवानों को आज श्रद्धांजलि दी जाएगी. उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर रवाना किया जाएगा. मंगलवार को सीआरपीएफ के नौ जवान एक लैंडमाइंस विस्फोट में शहीद हो गये थे. यह घटना तब हुई थी जब जवानों की गाड़ी लैंडमाइंस के ऊपर से गुजर रही थी. नक्सलियों की इस कार्रवाई में गाड़ी के परखच्चे उड़ गये थे. इस दुर्घटना के तुरंत बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ डीजी को छत्तीसगढ़ जाने का निर्देश दिया था.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह व राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नक्सलियों की इस कार्रवाई की कठोर शब्दों में निंदा की थी और घायलों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










